लखनऊ, फरवरी 8 -- जालसाजों ने एनबीएफसी कंपनी से लोन पास कराने का झांसा देकर दो युवकों से कुल 83 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ितों ने रुपए वापस मांगा तो उन्हें धमकियां दी गईं। इस संबंध में शिकायत के बाद डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेनानी विहार कॉलोनी, तेलीबाग निवासी ध्रुव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी और उनके मित्र देवाशीष शाहू की मुलाकात विपेंद्र यादव से हुई थी। विपेंद्र ने खुद को एक एनबीएफसी (नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी) से जुड़ा अधिकारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह आसानी से बड़ा लोन पास करवा देगा। इस क्रम में उसने दोनों की मुलाकात इमरान अली से कराई, जिसने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री होने और अपनी राजनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.