गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। रिलायंस फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने के नाम पर एक जालसाज ने एक व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। भौंडसी की गोवर्धन कुंज कॉलोनी निवासी संजय कुमार मूलरूप से करनाल के असंध का रहने वाला है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को उसके पास एक युवक का कॉल आया था। उसने अपने आपको रिलायंस फाइनेंस कंपनी का अधिकारी होना बताया था। उसने लोन देने की बात कही थी। रुपये की जरूरत होने के कारण उसने कॉलकर्ता की बात मान ली। कॉलकर्ता को प्रोसेसिंग फीस के नाम पर तीन बार में करीब 50 हजार रुपये भेज दिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आग्रह किया है कि उसे यह राशि दिलवाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.