रुडकी, जनवरी 29 -- सस्ता लोन दिलाने के नाम पर निजी फाइनेंस कंपनी के मालिक ने करीब डेढ़ हजार लोगों से ढाई-ढाई हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फरार हो गया। धोखाधड़ी के शिकार कई लोगों ने गुरुवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ थाने में पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप को गिरफ्तार कर रकम वापस दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार, नगर में डालसन मुथल बेनिफिट निधि लिमिटेड के नाम से एक कार्यालय संचालित हो रहा था। इस कंपनी का मालिक विनीत कुमार पुत्र जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम धतिमान का निवासी बताया गया है। बताया गया कि वह पिछले काफी समय से यहां काम कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...