रांची, मई 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। साइबर ठगों ने किश्त जमा करने का झांसा देकर एक युवक से 1.68 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना को ठगों ने 27 अप्रैल को अंजाम दिया है। रांची के सिल सिटी पुंदाग निवासी आनंद सिंह ने साइबर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आनंद सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को डीएमआई फाइनांस का अधिकारी बताया। यहां तक लोन बंद करने का मेल के अलावा उनके द्वारा जमा की जा रही किश्त की राशि की भी जानकारी दी। ठग ने उनसे कहा कि अगर वह लोन बंद कराना चाहते हैं तो वह उनके द्वारा दिए गए नंबर पर राशि जमा करें। इसके बाद आनंद ने दो नंबरों से यूपीआई के माध्यम से राशि ट्रांसफर की। लेकिन, उन्हें रसीद नहीं मिली। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर भी ठग ने ब्लॉक कर दिया। कंपनी से पता करने पर उन्हें जानकारी मिली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.