नवादा, अगस्त 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस ने फायनेंस कम्पनी के नाम पर सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से गुरुवार को नारदीगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में छापेमारी कर दोनों को एक नवनिर्मित मकान से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त दोनों आरोपित उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी करने में जुटे थे। इनके पास से चार मोबाइल व दो बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपितों में स्व. रामबली चौहान का 26 वर्षीय बेटा अभय राज उर्फ राजाराम तथा इंद्रदेव चौहान का 25 वर्षीय बेटा पिंटू कुमार शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.