गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चौरीचौरा और झंगहा क्षेत्र में सक्रिय लोनी गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना संजय के साले समेत तीन और पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गैंग के फाइनेंसर और दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजनी क्षेत्र के उनवल वार्ड नंबर-7 निवासी मिठाई लाल, संतकबीरनगर के खलीलाबाद बऊरहवा निवासी गुड्डू, और गगहा थाना क्षेत्र के देउदवीर निवासी मंदनी के रूप में हुई है। ये सभी गैंग सरगना संजय के साथ मिलकर चौरीचौरा और झंगहा इलाके में पशु तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट का एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.