हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का नियमानुसार स्थानांतरण नहीं किए जाने पर लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का धरना बुधवार को भी जारी रहा। लोनिवि परिसर तिकोनिया में वक्ताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिए गए धरने में वक्ताओं ने कहा कि विभागीय प्रबंधन ने कार्मिकों की मांग पर चुप्पी साध ली है, जिससे वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं। देवेंद्र सिंह पंचपाल, किशोर गहतोड़ी, दीप चंद्र पाटनी, अनिल कुमार, आशुतोष बनर्जी, रमेश सिंह बिष्ट, चंदन सिंह नयाल, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह नेगी, मयंक सिंह खाती, दिनेश लाल, पुष्कर राम, ठाकुर सिंह धामी, जनार्दन कोठारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.