नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने बुधवार को लोनिवि कार्यालय नैनीताल में अपनी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान पारस्परिक स्थानांतरण को प्रमुख अभियंता स्तर से कराने की मांग की गई। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में प्रमुख अभियंता स्तर से ही पारस्परिक स्थानांतरण होते आए हैं, पर अब स्थानांतरण को शासन स्तर से करने के चलते पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। मांग को लेकर शांति पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन जारी रखने को चेताया। यहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या, पूरन बिष्ट, किशन सिंह, सुनील कोहली, अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, जीवन पांडे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार, दीपक रावत, रोहित गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.