चम्पावत, जनवरी 11 -- लोहाघाट। नगर और आसपास के मोटर मार्गों में पाले की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने चूने और नमक छिड़कने का अभियान जारी रखा है। जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना कम हो गया है। लोनिवि की लोहाघाट डिवीजन ने रविवार को बाराकोट मोटर मार्ग के गलचौड़ा, गल्लागांव, तड़ाग, क्वारकोली तथा लिंक मोटर मार्ग सहित अन्य पाले से सबसे ज्यादा प्रभावित मार्गों पर अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...