अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। इस कारण उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी व महासचिव चन्द्रमणी भट्ट ने पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द पेंशन देने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...