अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। इस कारण सोमवार को कार्यालय के कामकाज भी प्रभावित हुए। सोमवार को उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध भी जताया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि कर्मचारी पाारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार मांग के बावजूद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मांगों के पूरा नहीं होने पर मजबूरन कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि 12 फरवरी तक वह कार्यबहिष्कार प...