पीलीभीत, मई 6 -- लोक निर्माण विभाग की अनदेखी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। पुराने बरेली मार्ग का कितनापुर तक निर्माण कराया गया। बीच में 50 मीटर मार्ग का निर्माण कराया ही नहीं गया। टूटा मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है। वहीं भयंकर गड्ढा होने के कारण रोड लगातार टूटता जा रहा है। बीसलपुर में बस अड्डा से कितनापुर होते हुए पुराना बरेली मार्ग का निर्माण दो माह पूर्व कराया गया ताकि बरसात से पहले ही टूट चुके इस मार्ग पर आबागमन सही से हो सके पर पीडब्लूडी के अधिकारियों ने बीच में 50 मीटर मार्ग का निर्माण नहीं कराया। टूटे हुए मार्ग के दोनों तरफ निर्माण करा दिया गया। बीच में भयंकर गड्ढ़ा बना हुआ है जिसमें हर बक्त जलभराव रहता है। मुख्य कारण है कि दो लोग सड़क पर ही अपने घरों का पानी छोड़ रहे हें पूरे बर्ष इस मार्ग पर गड्ढ़ा बना रहता है। पीडब्लूडी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.