लातेहार, दिसम्बर 29 -- महुआडांङ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल में बनी पुलिया बीते लगभग पांच महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। बारिश के बाद अब तक मरम्मत नहीं होने के कारण पर्यटक जलप्रपात के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोध फॉल राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां झारखंड सहित पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हाल में आए कई पर्यटकों ने पुलिया की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया।अजिप सदस्य इस्तेला नगेशिया ने कहा कि इको विकास समिति पर्यटकों से प्रतिदिन शुल्क वसूल रही है, लेकिन क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.