लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। राजभवन के सामने पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है। समाज के हर वर्ग को शिक्षित होना चाहिए। हर अभिभावक की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि कैसी भी विपरीत परिस्थितियां हो, लेकिन वह अपने बच्चे को हर हाल में शिक्षित करें। उन्होंने सामाजिक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोधी क्रांतिवीरों का श्रीराम मंदिर निर्माण में अहम योगदान रहा है। अखिल भारतीय लोधा, लोधी लोध महासभा की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी व अवंती चेतना पत्रिका विमोचन हुआ। इस मौके पर अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, तेलांगना गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सि...