अलीगढ़, जनवरी 21 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अचानक घर से चले जाने को लेकर थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी बिना बताए घर से निकल गई है और अब उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाना लोधा में दी गई तहरीर में बताया कि वह फिलहाल लोधा क्षेत्र में किराए पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। आरोप है कि दो दिन पहले सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी ने अपने भाई को घर बुलाया, जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई। भाई के आने पर उसने बच्चे को साथ ले जाने की बात कही, जिसका मैंने विरोध किया। उसने ठंड अधिक होने और बच्चे के ट्यूशन जाने का हवाला देते हुए बच्चे को भेजने से मना किया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने मना करने के बावजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.