पिथौरागढ़, मार्च 23 -- लोद डोकुला में सुरक्षात्मक कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा सड़क निर्माण से आवासीय मकानों और मंदिर को हुए खतरे को लेकर नौ माह बाद भी प्रशासन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोद डोकुला में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मे तेजम मल्लाकोट से लोद डोकुला के लिए सड़क कटिंग की गई। लेकिन कटिंग कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण पुष्कर राम पुत्र त्रिलोक राम,धर्मेंद्र राम पुत्र ख्याली राम,पुष्कर राम पुत्र हयात राम ,चंदर राम पुत्र लालू राम ,तेज राम पुत्र कुमेर राम व अलकनाथ मंदिर खतरे की जद में आ गए। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.