जहानाबाद, जून 13 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल से माथे पर कलश लेकर अरवल सोन नदी के लिए प्रस्थान किये जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल लेकर पुन: श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया विक्रांत प्रताप सिंह ने बताया कि 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा महा महोत्सव का आयोजन इस गांव में किया जा रहा है। शुक्रवार से लेकर 21 जून तक महायज्ञ का आयोजन होगा। कथावाचक देवनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा। इन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

हिंदी हि...