भागलपुर, जनवरी 12 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह भाग में भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जमसी फोरलेन सड़क के समीप एक अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़ा और थाने लाया। खनन विभाग को सूचना मिलने पर खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर की जांच की। अवैध बालू के मामले में खनन निरीक्षक ने थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जांच के बाद ट्रैक्टर चालक, लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुरा निवासी पंपम उर्फ आर्यन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लोदीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने बताया कि अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.