बिहारशरीफ, मार्च 8 -- लोदीपुर के पास ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसुम्भा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास शरारती तत्वों ने एक ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल चालक वीरेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि लोदीपुर गांव के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की है। चालक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास जारी। घटना के पीछे के कारणों के बारे में कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक किसी को धक्का मारकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने पीछाकर चालक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.