धनबाद, जनवरी 4 -- अलकडीहा प्रतिनिधि धनबाद सांसद ढुलू महतो के दिशा निर्देश पर शनिवार को यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के नवगठित असंगठित मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनील कुमार सिन्हा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जीएम को पुष्प गुछदेकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके बाद झरिया के पूर्व पार्षद अनुप कुमार साव ने लोदना क्षेत्र में व्याप्त जल संकट की समस्या से अवगत कराया। राहत स्वरूप पिट वाटर भी 2 घंटे मिलता था अब उसकी भी महज 30 मिनट आंशिक आपूर्ति हो रही है जिसके कारण स्थानीय लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। साथ ही स्व. धर्म पासवान के स्मृति आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 8 नंबर खेल के मैदान को व्यवस्थित करने के लिए जेसीबी एवं ग्रेडर मशीन का मांग किया। जिस पर महाप्रबंधक ने उस क्षेत्र...