देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के जलसार इलाके से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के बंधं बैद्यनाथपुर निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार सिंह उर्फ रोहित सिंह के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा नगर थाना लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कई अहम खुलासे किए। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह आशीष मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उनके निर्देश पर रंगदारी वसूली के अलावे अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। आरोपी ने पुलिस को अपने कई सहयोगियों के नाम और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.