गया, फरवरी 6 -- जीटी रोड चौड़ीकरण के काम में लगी अशोका कंपनी के पांच कर्मियों को लोडर से डीजल की चोरी करते हुए आमस पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से करीब पैंतीस लीटर डीजल व तेल निकालने में प्रयोग किए जाने वाले पाइप भी जब्त हुआ है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि कंपनी के संदीप तिवारी की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े कर्मियों में संदीप कुमार, प्रवेश कुमार, राकेश कुमार, मुकेश प्रजापति व संतु कुमार शामिल हैं, जो बिहार व यूपी के रहनेवाले हैं। कंपनी कर्मी द्वारा थाने में की गई शिकायत के इनके द्वारा काम के दौरान लोडर से अक्सर डीजल की चोरी करने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार की रात भी ये डीजल की चोरी करने में लगे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने सभी को। होती करते हुए पकड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ व कागजी...