उन्नाव, फरवरी 13 -- हिलौली। लखनऊ के लखनऊ रायबरेली हाईवे स्थित सुदौली मोड के पास बुधवार देर रात सहालग में बग्घी चलाकर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। लोडर के बग्गी में टक्कर मारने से चालक जख्मी हो गया था। उसकी इलाज दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लोडर को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू की हैं। मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव के रहने वाले 40 वर्षीय देशराज पुत्र बचालू शादियों में दूल्हा की बग्घी चलाने का काम करता था। 11 फरवरी को लखनऊ निगोहां थाना में एक शादी में बग्गी की बुकिंग में सहालगकरने गया था। यहां से वह बुधवार देर रात को घर वापस आ रहा था। तभी लखनऊ रायबरेली हाइवे स्थित सुदौली मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में...