हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। हरदोई-बावन रोड पर लोनार थाना क्षेत्र के न्योरा देव मोड़ के पास शनिवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी के घायल होने से अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के खुमारीपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह सोमवंशी (30) शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी मीना (28) के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वे लोनार थाना क्षेत्र के न्योरा देव गांव के मोड़ के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.