मथुरा, जनवरी 29 -- थाना जैंत के अंतर्गत लोटस मंदिर के पास बुधवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। वृंदावन से बिरला मंदिर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंबे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार परिवार सुरक्षित बच गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को निकलवाया। बुधवार रात करीब 12:15 बजे जयसिंहपुरा, गोविंदनगर निवासी अमित मित्तल अपनी पत्नी और करीब सात वर्षीय बच्चे के साथ कार से वृंदावन रोड होकर जा रहे थे। रास्ते में लोटस मंदिर के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे बंबा में जा गिरी। इसके चतले कार सवारों की चीख निकल गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कार सवारों को निकलवाने में जुट गये। सूचना के बाद पहुंची इलाका पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दंपति और बच्चे को सकुशल बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.