रांची, अप्रैल 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा में भोक्ताओं को कई कष्ट साध्य परीक्षाओं से गुजर कर अपनी भक्ति और निष्ठा का परिचय देना पड़ता है। नौ दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन तोरपा महादेव मंडा में भोक्ताओं ने लोटन सेवा किया। दोपहर में नदी में स्नान करने के बाद सभी भोक्ता महादेव मंडा पहुंचे। पुरोहित श्याम सुंदर कर ने विधि विधान से अनुष्ठान कराया। इसके बाद सभी भोक्ता खाली बदन मंदिर के बाहर जमीन पर चारों ओर लेट गए। पुरोहित ने बारी-बारी से सभी भोक्ताओं के सिर पर अपना पैर रखकर आशीर्वाद दिया। भोक्ता जय शिवा मणि महेश का नारा लगाते हुए लोटते हुए मंदिर का परिक्रमा करने लगे। भोक्ता कष्ट सहते हुए सात राउंड परिक्रमा किए। इसके बाद सभी कतारबद्ध होकर घुटने के बल एक-दूसरे से सटकर बैठ गए। पुरोहित उनके कंधे पर पैर रखते हुए मंदिर के अंद...