पटना, मई 5 -- लोजपा (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती ने 18 मई को नालंदा के बिहारशरीफ से बहुजन भीम समागम के शुरुआत की घोषणा की है। नालंदा के बाद दूसरे जिलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता ने लोजपा सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा का ढोंग करने वाली कांग्रेस ने इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी जातीय जनगणना नहीं कराई। मोदी सरकार के देश में आजादी के बाद पहली बार जातीय जनगणना के फैसले से जिसकी जितनी भागीदारी, उसको उतनी हिस्सेदारी मिल सकेगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। सभी 243 सीटों पर हमारी पूरी तैयारी है। अपनी सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.