अररिया, मार्च 20 -- राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर दलितों की आवाज नहीं उठाने का आरोप रानीगंज, एक संवाददाता। लोजपा रामविलास गुट के जिलाध्यक्ष रंधीर पासवान समेत पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य दर्जनो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लोजपा रामविलास गुट के जिलाध्यक्ष रंधीर पासवान ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दलितों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। बीते दिनों होली के दौरान औरंगाबाद में एक दलित लड़की को लोगों ने गाड़ी से कुचल मार दिया। लेकिन चिराग पासवान के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। शुरू से ही चौकीदार व दफ़ादारो के आश्रित उनके बदले नौकरी करते थे लेकिन अब यह नियम सरकार बदलने जा रही है। लेकिन दलितों के नेता चिराग पासवान कुछ नहीं ब...