पटना, अप्रैल 26 -- घोसवरी थाना क्षेत्र के चाराडीह टाल में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त प्रतिमा बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण अध्यक्ष दिनेश पासवान की ओर से स्थापित कराई गई थी। 04 अप्रैल 2022 को रामविलास पासवान के पुत्र और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिमा का उद्घाटन किया था। स्थानीय कार्यकर्ता मिथिलेश पासवान ने इस घटना को लेकर घोसवरी थाने में अज्ञात आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार सुबह बाबा चौहरमल मंदिर के पुजारी विद्या पासवान ने देखा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। प्रतिमा के पास ईंट-पत्थर फेंके गए हैं। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के सूचना के बाद घोसवरी व मोकामा में आक्रोश फैल गया। लोजपा (र...