बिहारशरीफ, मार्च 12 -- लोजपा जिलाध्यक्ष ने लोजपा सुप्रीमो के साथ मनाई होली फोटो 12 शेखपुरा 01 - लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के साथ होली मनाते गजाली। शेखपुरा। हिंदुस्तान संवाददाता जिला में बुधवार को होली मिलन समारोह की धूम रही। चुनावी साल होने के कारण राजनीतिक दलों में भी होली मिलन समारोह मनाने की होड़ लगी रही। लोजपा (आर) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बुलावे पर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली पटना गए। वहां जिलाध्यक्ष और लोजपा सुप्रीमो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इधर, युवा राजद की ओर से भी होली मिलन समारोह किया गया। समारोह में पहुंचे विधायक विजय सम्राट को लोगों ने गुलाल व रंगों से सराबोर कर दिया। इस मौके पर विधायक ने लोगों से शांति और भाई चारे के साथ होली मनाने की अपील की है। मिलन समारोह में गायकों ने होली गीत गाकर लोगो...