पटना, जनवरी 27 -- केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नॉर्थ एवेन्यू 71 नई दिल्ली में झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीं, बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ झंडोत्तोलन किया। पटना कार्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, युवा लोजपा के महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...