साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- साहिबगंज। लोजपा रामविलास के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक रविवार को हुई। इसमें झारखंड में होने वाली नगर निकाय चुनाव पर भी चर्चा की गई । संगठन के सभी प्रकोष्ठों को जिला स्तरीय संगठन को मजबूत करने पर जोर देते सदस्यता अभियान को और तेज करने को कहा गया। सभी जिलों की सूची मांगी गई। साहिबगंज जिला से सूचना प्रौद्योगिक प्रकोष्ठ से विकास कुमार स्वर्णकार को जिला अध्यक्ष और खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से निश्चंद्र प्रभाकर को खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित थे। लोजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने बताया कि बैठक में प्रदेश...