गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में चल रहे सरस आजीविका मेले में शनिवार को पांचवें दिन विभिन्न प्रदेशों के पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां फूड कोर्ट में 25 से अधिक राज्यों की लखपति दीदियों द्वारा परोसे गए स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने लुत्फ उठाया। इसमें राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा से लेकर बिहार का लिट्टी-चोखा और पूर्वोत्तर की खास डिशेज ने लोगों को खूब आकर्षित किया। वहीं लोगों ने मेले में विभिन्न सामानों की खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। 25 प्रदेश के 50 फूड स्टॉल पर 500 अधिक खाने पीने का स्वाद लिया। इसमें लिट्टी-चोखा (बिहार), चिला और फरा (छत्तीसगढ़), ढोकला-उंधियू (गुजरात), फिश करी (गोवा), सरसों का साग-मक्के की रोटी (पंजाब), राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा, चंपारण मीट, मणिपुरी इरॉम्...