रुद्रपुर, अगस्त 2 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में कुछ लोगों ने संदिग्ध दिखने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी वीडियोग्राफी की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। जहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि चौकी सुल्तानपुर पट्टी को सूचना मिली कि छोई रोड पर दो युवकों को लोगों ने पकड़ा हुआ है। ये लोग इनको चोर समझ रहे हैं। सूचना के बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ से बचाकर दोनों युवकों को चौकी ले आई। पूछताछ में इन दोनों ने अपना नाम श्याम सिंह पुत्र तीरथ तथा राजवीर पुत्र मंगली निवासी ग्राम बेनी नगला थाना दातागंज जिला बदायूं बताया। दोनों ने बताया कि दोनों हल्द्वानी में ठेकेदार जयप्रकाश के साथ मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.