बांदा, अक्टूबर 16 -- बांदा।कार्यालय संवाददाता लोगों तक धन-धान्य योजना की जानकारी न पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यहां हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मैंने धन-धान्य योजना के बारे में पूछा तो कोई जानकारी ही नहीं दे सका। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में नारी का स्थान महत्वपूर्ण है। जहां नारी है, वहीं सृजन है। महिलाएं ही सृष्टि की रचना और पोषण करती हैं। उन्होंने कुपोषण पर चिंता जताते हुए कहा कि जैविक खेती से उपजे अन्न से ही समाज बीमारी से मुक्त होगा। वह गुरुवार को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं। इस मौके पर उन्होंने 350 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दीं। वहीं 12 छात्रों व सात छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने आर्ट गैलरी एवं म...