पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। ब्रहमकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों को नशा करने से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ उनको नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नशा मुक्त अभियान के तहत पूरनपुर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्रहमकुमारी संस्था द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उनको नशे के दुष्परिणाम बताने के साथ नशे की चीजों से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है। इस समय संस्था का यह अभियान नेपाल सीमावर्ती गांव में चल रहा है। रविवार को संस्था की संचालिका बीके रीमा ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के कई गांव में गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से चलचित्र दिखाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की लत से बर्बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.