नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली, व.सं.। सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी-तूफान से मोबाइल टावर रविवार को गिर गया। इसे लेकर आप नेता सोमनाथ भारती ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद एमसीडी ने मोबाइल टावर लगवा दिया, जो तीन हफ्ते बाद ही गिर गया। भारती ने कहा कि टावर आवासीय एरिया की तरफ और दिन में नहीं गिरा वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निवासियों को पहले गुमराह किया गया कि यहां हाईमास्ट लाइट लगेगी, लेकिन बाद में मोबाइल टावर लगा दिया गया। उन्होंने सरकार से अपील की है कि अब यह टावर कहीं और लगाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.