मेरठ, सितम्बर 9 -- मेरठ। मेरठ के भामाशाह पार्क में सोमवार को दिव्य शक्ति संस्था के तत्वावधान में जगतगुरु शंकराचार्य तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के श्रीकंठ से होने वाली श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। शाम को भामाशाह पार्क में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान राम की महिमा का वर्णन किया। भामाशाह पार्क में शाम को स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के पहुंचते ही भगवान श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। व्यासपीठ पर विराजमान करा आयोजकों ने जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत किया। भगवान गणपति की आराधना के साथ श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मेरठ से शुरू हुई 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह शहर है जहां से क्रांति का बिगुल बजा था। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.