मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छुट्टी व हड़ताल के कारण बैंक 27 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस अवधि में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर सभी बैंक प्रबंधनों ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की। इसमें शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी और मंगलवार को हड़ताल के कारण बैंकों के बंद होने की बात कही है। इस कारण चेक क्लियरिंग, नकद लेनदेन, ऋण संबंधी कार्य और अन्य बैंकिग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक प्रबंधनों ने इस दौरान एटीएम के माध्यम से नकद निकासी व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग का आग्रह लोगों से किया है। इसके पूर्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने सभी शनिवारों को छुट्टी की मांग को लेकर मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.