रांची, मार्च 2 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल हों। उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान का प्रयास करें। सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में सभी जिलाध्यक्षों संग एक समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता भी की। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को एक बूथ पच्चीस यूथ का नारा देकर सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। रंजन यादव ने कहा कि हर वर्ग से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और हर बूथ पर 25-25 युवाओं का टीम बनाने का काम करें। प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। ऐसा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारधारा एवं नीतियों और तेजस्वी यादव के कार्यों को अंतिम पंक्ति में ख...