सिमडेगा, फरवरी 12 -- कोलेबिरा। थाना परिसर स्थित हजरत सैयद सूफी शाह क्यामुद्दिन उर्फ अंजान शाह रहमुल्ला अलैहे पीर बाबा का तीन दिनी सलाना उर्स पाक 13 फरवरी से शुरु हो रहा है। जिसमें सूबे सहित दूसरे प्रांत के लोग भक्ति और आस्था से चादर पोशी करते हुए अपनी मन्नतें मांगते है। जहां सभी लोगों की मन्नतें पूरी होती है। पहली चादर पोशी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा चढ़ाई जाती है। जानकारी के अनुसार बाबा के मजार में रहमत पाने के लिए जयरीन यहां पहुंचते हैं। बताया गया कि अंजान शाह पीर बाबा का मजार झारखंड राज्य के अलावे सीमावर्ती राज्यों के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। इस मजार पर सभी धर्मो के लोग अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए बाबा से मन्न्तें मांगते है। थाना परिसर के बीचो बीच स्थित बाबा का यह मजार सम्‍प्रादायिक सदभाव के लिए पूरे इलाके में ...