सहरसा, मार्च 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता/मनीष कुमार सिंह। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विभिन्न कार्यालय अब एक हीं छत के नीचे होगें। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत एसई, पीएचई सर्किल सहरसा के संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। संयुक्त भवन निर्माण पर करीब तीन करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। योजना के तहत अधीक्षण अभियंता (एसई), पीएचई सर्किल सहरसा, कार्यपालक अभियंता (ईई) पीएच डिवीजन सहरसा, और सहायक अभियंता (एई) पीएच सबडिवीजन सहरसा के लिए एक संयुक्त कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। संयुक्त भवन जी प्लस टू माडल का बनेगा। जी प्लस टू संयुक्त कार्यालय भवन में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर का कार्यालय बनेगा। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का कार्यालय रहेगा। असिस्टेंट इंजीनियर कार्यालय का भी निर्माण होगा। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.