रांची, अगस्त 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोक सेवा समिति के वार्षिक समारोह का आयोजन 31 अगस्त को रांची में होगा। इसमें झारखंड रत्न, विशिष्ट सेवा सम्मान एवं राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसपर निर्णय समिति की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। लालपुर के एक होटल में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष मो नौशाद ने बताया कि कार्यक्रम दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार दिवांगत हरिनारायण सिंह के नाम समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, राजनीतिक नेता, पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। फादर टोनी संगीता सिंह, जेबा साबुही, डॉ आतउर रहमान, सु...