लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव आईटी पद पर एक बार स्थाई रूप से नियुक्ति की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (कंप्यूटर अनुभाग) सेवा (प्रथम संशोधन) विनियमावली 2025 को मंजूरी दे दी गई है। इसके आधार पर उप सचिव का पद शामिल किया गया है। आयोग इसके आधार पर 7600 ग्रेड पे पर सीधी भर्ती कर सकेगा। यह पद पहले प्रतिनियुक्ति से भरे जाने की अनुमति दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...