प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लोक सेवा आयोग परिसर में निर्माणाधीन चौथे मंजिल पर काम रहे 30 वर्षीय मजदूर दुर्गाचरण सिरका की मौत हो गई। वह सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर गिर गया था। मूलरूप से झारखंड के जिला पश्चिमी सिंहभूमि गांव बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी दुर्गाचरण सिरका के साले जोगेन भाइका ने पुलिस को बताया कि लोकसेवा आयोग में आरआर तुलसी बिल्डर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। दुर्गाचरण मजदूरी का काम करता था। सोमवार दोपहर काम करने के दौरान वह सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से चौथे मंजिल से नीचे आ गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...