भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने तथा धमकी देने के तीन दोषियों को एक साल का साधारण कारावास एवं 19 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुमभ अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने एवं आपराधिक धमकी देने (मानहानि या जान से मारने की धमकी) से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। पंजीकृत अभियोग में पुलिस, मॉनिटरिंग सेल तथा एसपीओ रमेश चन्द्र एवं पीओ ब्रह्ममूर्ति यादव पैरवी कर रहे थे। गुरुवार को न्यायाधीश आनंद मिश्रा, न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, भदोही ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषियों प्रमोद सिंह उर्फ भवर निवासी जोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.