हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति पर्व के रूप में मनाई। नैनीताल रोड के डीडी पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के लिए बडोनी के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने राज्य आंदोलन को दिशा देने का काम किया। जिससे अलग राज्य का सपना साकार हो सका। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नवल फुलारा को विधानसभा क्षेत्र प्रमुख लालकुआं, विक्रम बर्गली को प्रमुख भीमताल, उमेश शर्मा को जिला संगठन मंत्री, सुरेश सिंह को मंडल अध्यक्ष धारी और मनोज कुमार को धारी में ही महामंत्री बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.