श्रीनगर, सितम्बर 19 -- देवभूमि उत्तराखंड में कई प्राचीन परम्पराएं और लोक विश्वास आज भी मौजूद है। उसी में से एक है आंछरियों की मान्यता। विशेष रूप से टिहरी जिले के खैट पर्वत में आज भी आंछरियों यानि देव परियों के मौजूद होने पर शोध होते रहते हैं। इन्हीं मान्यताओं को श्रीनगर गढ़वाल के अखिलेश और उनके साथियों ने एक कहानी के माध्यम से लास्ट शॉट डाउन फिल्म बनाकर पर्दे पर लाने की कोशिश की और जिसे दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है। लास्ट शॉट डाउन के निदेशक अखिलेश सिंह का कहना है कि आज लगभग सभी युवा डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हैं और ऐसे में लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने और विशेषकर युवाओं के बीच अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना ही उनका उद्देश्य है। बताया कि लगभग 20 मिनट की यह शार्ट फ़िल्म टिहरी जिले के खैट पर्वत से प्रेरित है जिसे परियों का देश भी कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.