मुरादाबाद, मार्च 8 -- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) में प्रदर्शनी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से तीसरे लोक संवर्धन पर्व का आयोजन होगा, जिसमें सम्पूर्ण भारत से कारीगरों/शिल्पकारों और पाक विशेषज्ञों को अपने प्रदर्शन/व्यंजन के लिये आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक आवेदन पत्र भर विकास भवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 12 मार्च तक जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.