अररिया, जनवरी 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में लोक शिक्षा समिति,बिहार के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भौतिक संसाधनों एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने भैया-बहनों की पाठ्यपुस्तकों की जांच की तथा आचार्यों की अध्यापन पद्धति को परखा। निरीक्षण दल ने कक्षाओं का भ्रमण करने के साथ-साथ विद्यालय की विशेष सुविधाओं कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला,समृद्ध पुस्तकालय,खेलकूद सामग्री, संगीत के वाद्य यंत्र, कार्यालय प्रबंधन एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शिक्षण संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं सुव्यवस्थित वातावरण की अधिकारियों ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.